हर घर तिरंगा अभियान मे बच्चों ने तिरंगा के साथ निकाला प्रभात फेरी

हर घर तिरंगा अभियान मे बच्चों ने तिरंगा के साथ निकाला प्रभात फेरी
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया देश के आजादी के अमृत काल वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ जहां स्कूल दफ्तर नुक्कड़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
तिरंगा अभियान के तहत पंडित श्रीकृष्ण उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरियाघाट फतेहपुर के बच्चो और बच्चियों द्वारा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ अपने विद्यालय पर तिरंगा लगाकर और 100 मीटर तिरंगा का प्रभात फेरी निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया और सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम 13 से 15 तारीख तक झंडा लगाने और आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जाता है जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन उपाध्याय,शिवा जी,नितेश जी,व्यास जी,सीताराम जी,गिरिजेश जी,सूर्यप्रताप जी,आरती जी,रीना जी,सविता जी,प्रियंका जी,सुगन्ता जी,सभी लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।