H S live news

No.1 news portal of UP

तेजी से वजन घटाने के लिए करें यह उपाय

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

तेजी से वजन घटाने के लिए करें अलसी का सेवन, जानिये और क्या है इसके लाभ_

Dr Rao P Singh*

अलसी के बीज में ओमेगा-3, फैटी एसिड, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं एवं शरीर की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर का वजन भी कम होता हैं। जिन महिलाओं का फिट एवं टोन्ड बॉडी पाने का सपना होता हैं, वे अलसी के बीज का सेवन कर सकती हैं। आइए जानते हैं अलसी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

फाइबर(Dietary fibre)-

अलसी के बीज को खाद्य फाइबर का एक बड़ा स्रोत माना जाता हैं। ये फाइबर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर जैल पदार्थ का उत्पादन करने में मदद करते हैं जिससे पाचन क्रिया धीमी होती हैं और आपका पेट भरा-भरा लगता हैं। वहीं दूसरी ओर, अघुलनशील फाइबर अच्छे बैक्टेरिया के उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता हैं और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है।

ऑक्सीडेंट्स (Antioxidants)-

अलसी के बीज में पाएं जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के वजन को कम करने में सीधे तौर पर जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन जब शरीर में फैट बर्न होता हैं, तब ये शरीर के सेल की सक्रियता में सुधार लाता हैं और पोषण प्रदान करता हैं।

निम्न मात्रा में कार्ब(Low Carb)

इसमें स्टार्च और चीनी की मात्रा कम होती हैं और इसमें कैलोरी भी बेहद कम होती हैं। इसके नियमित रूप से सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं, इसलिए इसे एक आदर्श भोजन माना जाता हैं

प्रोटीन(Proteins)-

यह प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं। इसमें पाएं जाने वाला फाइबर प्रोटीन के साथ मिलकर आपको कम खाने के लिए प्रोत्साहित करता हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती हैं।

अलसी को पचाना आसान नहीं होता है। यह सभी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, इसलिए इसके सेवन के बाद हमको भूख कम लगती हैं, लेकिन इसके सेवन से हमारे शरीर की आवश्यकता पूरी हो जाती है। प्रतिदिन एक चम्मच अलसी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं।

• अलसी के चूर्ण को आप अपनी स्मूदी, मिल्कशेक में मिलाकर पी सकती हैं।
• या सलाद आदि में मिलाकर खा सकती हैं।
• आप अलसी बीज के तेल को सलाद में मिलाकर खा सकती हैं।
• आप अलसी चूर्ण को गर्म अनाज या ठंडे दलिया पर छिड़क कर भी सेवन कर सकती हैं।
• आप कुकीज या केक के साथ मिलाकर इसे खा सकती हैं।

अलसी बीज के अन्य लाभ

• चूंकि अलसी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा निम्न स्तर की होती हैं, इसलिए यह हमारे दिल के स्वस्थ रखने में उपयोगी होती है।
• यह पाचन क्रिया को मजबूत कर और कब्ज को दूर करती हैं।
• इसके नियमित सेवन करने से त्वचा भी हेल्दी बनी रहती हैं।
• यह कैंसर को भी रोकने में सहायक हैं।
अलसी बीज से पेट की चर्बी घटाएं,
अलसी बीज के फायदे
आज के समय में मोटापा लोगों की आम समस्या बनता जा रहा है जिसे देखो वही अपने मोटापे को कम करने के बारे में सोचता रहता है। यूँ तो बहुत से उपाय है जिनकी मदद से मोटापा कम किया जा सकता है लेकिन उनमे से कुछ काफी महंगे होते है तो कुछ मोटापा घटाने में काफी अधिक समय ले लेते है। लेकिन क्या आप जानते है की कुछ उपाय है जिनकी मदद से कुछ ही दिनों में मोटापा कम किया जा सकता है। उन्ही में से एक है अलसी के बीज! जी हां, अलसी के बीज न केवल सेहत के लिए लाभकारी होते है अपितु यह मोटापा घटाने में भी काफी फायदेमंद होते है विशेषकर पेट की चर्बी।

नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करके पेट की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करते जिसके कारण उन्हें दस्त आदि की समस्या हो जाती है। अलसी के बीजों के सेवन में अधिक से अधिक पानी पीना जरुरी होता है क्योंकि उनमे अधिक फाइबर होते है जिन्हें पचाने में पानी मदद करता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को कभी भी अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है आज हम आपको बताने जा रहे है की अलसी के बीजों से अपने पेट की चर्बी कैसे कम करें? जानने के लिए आगे पढ़े …

अलसी में मौजूद फाइबर करे फैट को कम
इन बीजों में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। उदाहरण के तौर पर 1 चम्मच अलसी बीज से 3 ग्राम फैट कम होता है। और अगर आप नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करते है तो फैट को आसानी से कम किया जा सकता है।[contact-form-7 404 "Not Found"]

क्योंकि इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे आप ज्यादा देर तक खाना नहीं खाते। इसके अलावा यह कब्ज दूर करने में भी मदद करता है और पेट को साफ करता है। अलसी के बीज का सेवन करने से पेट से जुडी हर प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है।

इंसुलिन बढ़ाने में मदद करे
अलसी बीज में मौजूद तत्व बॉडी में इंसुलिन की मात्रा बढाने में मदद करते है। जिन लोगों को मधुमेह की समस्या होती है उनके शरीर में इंसुलिन कम होता है जिसकी वजह से उनका वजन लगातार बढ़ता रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करना शुरू कर दें। इसकी मदद से आप अपने शुगर और अपने फैट दोनों को कम कर सकते है।

बीजों में मौजूद ओमेगा-3 हृदय के लिए लाभकारी होता है
इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हृदय के संबंधित रोगों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। ओमेगा-3 व्यायाम करते समय शरीर की मांसपेशियों से अतिरिक्त वसा को कम कर देता है। जिससे वजन कम होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

मेटाबोलिज्म बूस्ट करे

अलसी के बीजों में एक तरह का विशेष तत्व पाया जाता है जो शरीर के मेटाबोलिज्म को कम करने में मदद करता है। इससे शरीर का वजन और पेट की चर्बी दोनों ही कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप अपना वजन जल्द से जल्द घटाना चाहते है तो एक्सरसाइज के साथ-साथ अलसी के बीजों का सेवन करना भी शुरू कर दें।

न तरीकों से करें अलसी के बीजों का सेवन
अगर आप जल्द से जल्द अपना वजन घटाना चाहते है तो उसके लिए आपको नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करना होगा। लेकिन रोज रोज एक ही तरीके से अलसी बीज को खाना मुश्किल हो सकता है। यहाँ हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे है जिनकी मदद से आप अलग-अलग तरीकों से अलसी के बीजों का सेवन कर सकते है।

रोजाना एक मुट्ठी या उससे कम अलसी बीज का सेवन करें।
एक ग्लास गर्म पानी लें और उसमे अलसी को मिक्स करके रोजाना सुबह इसका सेवन करें।
रात में अलसी के बीज भिगोकर उन्हें सुबह खाएं। वजन कम हो जाएगा।
(अलसी के बीजों का सेवन नाश्ते से 20 मिनट पहले करें ऐसा करने से आपकी भूख पर नियंत्रण रख जा सकता है।)
वैसे आप चाहे तो इन्हें सीधे अपने खाने में मिलाकर भी खा सकते है।
अलसी के बीजों को ओटमील यानी दलिया के साथ भी नश्ते में खाया जा सकता है।
रोटियों को और स्वादिष्ट बनाने के लिए भी आप अलसी के बीजों का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आटे में अलसी के कुछ बीज मिला लें। और उस आटे की रोटियां बनवाएं।
केक, कूकीज और पेनकेक्स आदि के साथ भी आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते है। यह स्वाद तो बढ़ाएंगे ही साथ साथ आपकी सेहत को भी बेहतर रखेंगे।

स्ट्रॉबेरी, एप्पल, ऑरेंज आदि की स्मूथी (smoothie) के साथ भी अलसी के बीजों को मिलाकर खाया जा सकता है। ये स्वज्द में काफी टेस्टी लगते है।
वैसे आप चाहते तो अपने रायते में भी अलसी को मिला सकते है। इसके लिए अलसी के बीजों को भुनकर उन्हें दरदरा पीस लें और फिर इसे अपने रायते में मिला लें।
तो ये थे कुछ फायदे और तरीके जिनकी मदद से आप अलसी के बीजों का सेवन अपने पेट के चर्बी कम करने के लिए कर सकते है। ये उपाय पूरी तरह घरेलू है जिनके कोई दुष्परिणाम नहीं है। लेकिन ध्यान रहे किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से इस बारे में अवश्य पूछ लें क्योंकि सभी चीजें सभी को सूट नहीं करती। ऐसी स्थिति में दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं ।
करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]