छठ के त्योहार पर दूधिया की रोशनी से नहाया बथुआ रिवर फ्रंट
छठ के त्योहार पर दूधिया की रोशनी से नहाया बथुआ रिवर फ्रंट
महिलाओं ने दिया भगवान भास्कर को अर्ध्य
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया छठ के त्यौहार को लेकर उदय गामी सूर्य को अर्घ देने के लिए रुद्रपुर नगर मे बनाए गए छठ घाटो महिलाओ ने छठ का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान घाटों पर जुटे श्रद्धालुओं से वहां मेले जैसा नजारा रहा
महिलाए धूप दीप, नैवेद्य अर्पित कर भगवान भास्कर की पूजा कर उगते सूरज को अर्घ्य दिया
रुद्रपुर नगर के सेमरौना स्थित वथुआ रिवर फ्रंट पर बनाए गए छठ घाट दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित गिरजा सरोवर दुर्गा मंदिर स्थित पोखरा शीतला माता मंदिर पर भोर से ही व्रती महिलाओं के साथ घर के पुरुष सदस्य व बच्चे घर से नंगे पांव सिर पर डालिया आदि रख घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। पूजन के समय घाटों पर काफी भीड़ लगी थी। अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं जहां पानी में खड़ी होकर हाथ में फल आदि से भरा सूप लेकर भगवान भाष्कर की स्तुति करते हुए उनके उदय होने का इंतजार कर रहीं थीं वहीं उनका साथ गईं अन्य महिलाएं समूह में छठी मइया की गीत गा रहीं थीं। जैसे लालिमा छाई कि अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने दुग्धाधार से पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच अर्घ्य देते हुए मंगल कामना की जहा सूर्य के उदय होते ही लोग हर्षित हो उठे।
इस दौरान धूप, दीप नैवेद्य भीअर्पित किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग घाटों पर डंटे रहे
छठ घाट की व्यवस्था देख रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने कहा कि सूर्य भगवान हर सुबह वही संदेश लेकर आते हैं। उनकी किरण महलों पर भी उसी भाव में पड़ती है जिस भाव से गरीब की झोपड़ी पर भी उनके यहां कोई भेदभाव नहीं है। यह हमें जीवन में उतारने की प्रेरणा देती है। पर्व के महत्ता को हमें समझना होगा।