देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कहर 🚨 यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 129 वाहनों का ई-चालान, 02 सीज
🚨 देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कहर 🚨
यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 129 वाहनों का ई-चालान, 02 सीज
HS LIVE NEWS | देवरिया
देवरिया। जनपद में बेलगाम यातायात और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए देवरिया यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की गई।
HS LIVE NEWS के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के स्पष्ट निर्देश पर दिनांक 10 फरवरी 2026 को यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आक्रामक अभियान चलाया गया।
📍 जहां-जहां चला पुलिस का डंडा | HS LIVE NEWS
कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा वाहनों की गहन चेकिंग
वैध कागजात न होने पर तत्काल चालान, सही पाए जाने पर नंबरिंग
गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड व बस स्टैंड पर
सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वालों पर कड़ी कार्रवाई
न्यू कॉलोनी, आस्था हॉस्पिटल व साकेत नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में
नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सीधा चालान
📊 कार्रवाई का पूरा हिसाब | HS LIVE NEWS
🔴 129 वाहनों का मौके पर ई-चालान
🚓 02 वाहन सीज, मालिकों में मचा हड़कंप
⚠️ साफ संदेश: नियम तोड़ा तो कार्रवाई तय | HS LIVE NEWS
यातायात पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि
सड़क को स्टैंड समझने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मनमानी ड्राइविंग पर अब सीधे चालान और सीज की कार्रवाई होगी
नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे और भी सख्त अभियान चलेंगे
HS LIVE NEWS के माध्यम से यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि
कानून का पालन करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।