उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए एंटी करप्शन कोर को मिली सरकारी सुरक्षा और प्रोटोकॉल*

*उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए एंटी करप्शन कोर को मिली सरकारी सुरक्षा और प्रोटोकॉल*
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस बल सहयोग से भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु अधिकृत संगठन “एंटी करप्शन कोर (एसीसी)” प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन के कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश ओझा को शासकीय सुरक्षा और प्रोटोकॉल प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश के विशेष गृह सचिव के माध्यम से 29 अप्रैल 2025 को जारी आदेश में प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे एसीसी के अध्यक्ष को आवश्यक सुरक्षा और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करें। यह आदेश उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।
एसीसी के उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. ऋषिकेश दुबे ने बताया कि संगठन भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयासरत है और शासकीय विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को सरकार के संज्ञान में लाकर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की निस्वार्थ राष्ट्रभक्ति और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों को देखते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं, जिनमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की इकाइयों की स्थापना शामिल है। इसके अलावा, एंटी करप्शन पोर्टल और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से आम जनता को भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। एसीसी की भूमिका और सरकार के सहयोग से प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाया जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।