श्री नेत ग्लोबल स्कूल हुआ हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
*श्री नेत ग्लोबल स्कूल हुआ हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन*
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रूद्रपुर देवरिया रूहपुर क्षेत्र के कन्हौली स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें युकेजी से लेकर कक्षा तीन व चार के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता का आयोजन तीन भागों में किया गया जिसमे छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने तोतली आवाज में बहुत ही मार्मिक अंदाज में सामाजिक संदेश देने वाली कविताओं का पाठ किया।
प्रथम भाग के विजेता सानवी त्रिपाठी, द्वितीय के अयांश पांडेय, तीसरे में मोहम्मद रेहान प्रथम स्थान पर रहे।
पहले भाग में प्रथम स्थान पर सानवी त्रिपाठी ने शीत ऋतु द्वितीय स्थान पर नमस्वी सिंह ने वनोरोपण तृतीय स्थान पर दिव्यांशी पटेल देश पर आधारित कविता कही
दूसरे भाग के अयांश पाण्डेय पुष्प की अभिलाषा द्वितीय स्थान पर सौम्या त्रिपाठी ने समय का महत्व तृतीय स्थान पर अलिशा त्रिपाठी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला
तीसरे भाग में प्रथम स्थान पर मो. रेहान ने गुरु का महत्व द्वितीय स्थान पर हिमांशु सिंह ने जीवन में कभी हार ना मानने तृतीय स्थान पर आर्यन शर्मा ने परीक्षा के समय शिक्षा को लेकर कड़ी मेहनत पर प्रकाश ड़ाला प्रधानाचार्य डॉक्टर मधु सिंह ने पुरस्कार वितरण किया
कार्यक्रम मे हरिप्रसाद सिंह खड़ग वहादुर ।सिह स्कूल के स्टाफ अंशिका , अनुष्ठा सिंह, सांगिनी , ज्योति त्रिपाठी, दीपा सिंह, स्नेहा गुप्ता, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे