भारतीय संविधान सतत विकास और लोकतंत्र की धुरी है- डॉ आनंद

भारतीय संविधान सतत विकास और लोकतंत्र की धुरी है- डॉ आनंद
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुदपुर देवरिया रामजी सहाय पीजी कॉलेज में संविधान दिवस एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों के साथ साथ छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया
छात्रो के सम्बोधन मे डॉ. आनंद कहा कि संविधान की प्रस्तावना ही मूल संविधान है हमारा संविधान सतत विकास की अवधारणा से प्रेरित है अतः हम सबको अपने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखनी चाहिए हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए
प्राचार्य डा बृजेश पांडे ने अपने संदेश में कहा कि संविधान है तो राष्ट्र है अगर राष्ट्र है तो हम सब है। शीतल मद्धेशिया ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला
आचार्य संजय कुमार ने नागरिकों की स्वतंत्रता समानता तथा अधिकार पर भारतीय संविधान का प्रभाव बताया बताया
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा पूजा गुप्ता कुमकुम पांडे, नेहा विश्वकर्मा, सोनी तिवारी , मदीना खातून, रुखसार खातून, ज्योति विश्वकर्मा ने संविधान के बारे में अपने विचार प्रस्तुत की
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया
संचालन डॉक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया