विद्यालय के समीप पेड़ के नीचे चबूतरे पर मिला युवक का शव
*विद्यालय के समीप पेड़ के नीचे चबूतरे पर मिला युवक का शव*
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रूद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करायल शुक्ल स्थित वरगद के पेड़ के नीचे गोपलापुर के युवक का शव बरगद के पेड़ के चबूतरे पर मिला। दोपहर में वहां बैठने गए लोगों ने कंबल ओढ़ कर सोए युवक को मृत अवस्था मे देखा तो सूचना पुलिस को दी सुचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गोपलापुर के रहने वाले श्रीराम यादव उम्र 40 पुत्र रामरेखा यादव बुधवार की रात में करायल शुक्ल उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा पर सोए थे। गुरूवार की दोपहर तक लोग किसी के सोने की बात समझ रहे थे। बाद में युवकों ने कंबल हटा कर देखा तो मृत अवस्था मे थे
मालूम हो कि उनके स्वजन कुछ वर्ष पूर्व बिहार में रहते थे। माता पिता की मृत्यु के बाद युवक गांव पर रह कर झोला छाप डाक्टर का काम करता था। उसे नशे की लत थी। वह माता पिता का एकलौता संतान था।
थानाध्यक्ष मदनपुर नवीन चौधरी ने बताया कि रात में ही चबूतरे पर सोया था। उसे नशे की लत थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।