H S live news

No.1 news portal of UP

नारी को सशक्त बनाने के लिए हसनाथ सिंह बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

नारी को सशक्त बनाने के लिए डी एस पी तहसील रुद्रपुर व थाना एकौना ने हंसनाथ सिंह बा इं का पाण्डेय मांझा में बच्चो को जानकारी दी। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताई की पुलिस का काम लोगो की सहायता करना है।

रिपोर्ट ऋषिकेश दूबे

किसी मुसीबत में आप लोग पुलिस को फोन करें। उन्होंने बताया की एक महिला पुलिस बीट बनाई जाएगी और कॉलेज को एक लाकर दिया जायेगा जिसकी चाभी महिला पुलिस के पास रहेगी जिसको जो भी शिकायत होगी वह इस लाकर में अपना शिकायत लिखकर डाल देगा जिसे महिला पुलिस जो हर हफ्ते दो बार कॉलेज पर आयेंगी,की उपस्थिति में इसे खोला जाएगा और समस्या का निवारण किया जाएगा। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित निम्न नंबर बताई जो महिलाएं या अन्य व्यक्ति इसे प्रयोग कर सकते है। जैसे वुमन पावर हेतु 1090,महिला हेल्पलाइन हेतु 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन हेतु 1076,पुलिस आपातकालीन सेवा हेतु 112, चाइल्ड लाइन हेतु 1098,स्वास्थ्य सेवा हेतु102,एंबुलेंस सेवा हेतु 102 इसके अलावा गुड टच और बाद टच की भी जानकारी दी। डी एस पी अंशुमान श्रीवास्तव ने नारी सशक्तिकरण के बारे में बच्चो को बताए। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण का मतलब नारी को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने से है। जब नारियां दोनो क्षेत्र में सशक्त रहेंगी तो उन्हे समाज में सम्मान से अपनी जिंदगी जिएंगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश से नारी सुरक्षा का कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चियों को अपने अधिकार प्रति जागरूक होना है इसके लिए शिक्षा एक प्रमुख शस्त्र है। बच्चो को अपना ध्यान पढ़ाई पर लगानी चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक उदय सिंह, प्रधानाचार्या अनिता सिंह, एस आई आनंद राव, एस आई ज्ञान सिंह पटेल,वर्षा सिंह, संजय यादव, चंद्रशेखर ,उपेंद्र,लाल बहादुर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, राजेश शर्मा, रणधीर प्रसाद, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, बिगेष जायसवाल, नागेंद्र सिंह, श्यामनारायण त्रिपाठी, शिवम सिंह आदि सहित कॉलेज के छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]