संपूर्ण समाधान दिवस में 17 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र तीन का हुआ निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में 17 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मात्र तीन का हुआ निस्तारण
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया संपूर्ण समाधान दिवस रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के अध्यक्षता में किया गया जहां कुल 17 प्रार्थना पत्र है जिसमें राजस्व के तीन का निस्तारण कर दिया गया
समाधान दिवस में जमीन नाली खडंजा कब्जा आदि का प्रार्थना पत्र पड़े समाधान दिवस में फरियादी कम दिखे
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप पीड़ितों को संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय दिलाना प्राथमिकता है संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी पड़े प्रार्थना पत्र का समय बद्व समय से निस्तारण करे जिसकी रिपोर्ट शासन को जानी होती है
उन्होंने पूर्व में पड़े प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित विभाग के लोगों को तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया
समाधान दिवस में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी क्षेत्राधिकारी जिलाजीत सिंह तहसीलदार के के मिश्रा तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डियल तहसीलदार महेन अनिल तिवारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व राजस्व कर्मी उपस्थित थे