पौधरोपण से पर्यावरण होगा संतुलित- कमलेश पासवान

पौधरोपण से पर्यावरण होगा संतुलित- कमलेश पासवान
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रूद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के समापन स्वतंत्रता दिवस पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान द्वारा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया जहां उपस्थित लोगों द्वारा सांसद कमलेश पासवान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
कमलेश पासवान ने कहा कि
पृथ्वी पर जीवन के लिये वृक्ष आवश्यक है, वृक्षो से हमे ऑक्सीजन के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी देते है।पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित होगा और वातावरण स्वच्छ होगा
जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा चलाये गए पौधरोपण अभियान के तहत जनपद के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा चलाये गए पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया है।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण अत्यंत पुनीत कार्य है, सभी के सहयोग से उत्तरप्रदेश हरा-भरा हो रहा है, पौधरोपण से आने वाले समय मे प्रकृति की रक्षा होगी और जन-जीवन व्यवस्थित होगा
वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुधारे पासवान भगवान यादव, दिनेश पाण्डेय, रामजतन पुजारी, मुन्ना साई, बृजमोहन पाण्डेय, बलराम यादव, कौशल किशोर सिंह, राणा प्रताप राव उपस्थित थे