छात्र संघ चुनाव मे खुशबू अध्यक्ष, प्रिन्स उपाध्यक्ष व कार्तिक सिंह मंत्री हुये निर्वाचित

छात्र संघ चुनाव मे खुशबू अध्यक्ष, प्रिन्स उपाध्यक्ष व कार्तिक सिंह मंत्री हुये निर्वाचित
चुनाव से लोकतांत्रिक प्रणाली होती है मजवुत आनन्द श्रीवास्तव
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रूद्रपुर देवरिया रामचक स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में शुक्रवार को छात्रसंघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे खुशबू यादव को अध्यक्ष, प्रिन्स मद्धेशिया को उपाध्यक्ष, कार्तिक सिंह को मन्त्री, प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष, प्रांशु सिंह को उपमंत्री, सबा परवीन को क्रीड़ा मन्त्री व शिवम गोस्वामी को सांस्कृतिक मंत्री चुना गया । चुनावी प्रकिया मे सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो 11 बजे तक चला
मुख्य चुनाव अधिकारी महक बरनवाल द्वारा विजयी प्रत्यासियो की घोषणा की गयी जहां कालेज के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया गया
इस दौरान मुख्य अतिथि सन्त विनोबा महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ‘सोनू’ द्वारा नवनिर्वाचित पदाघिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के चुनावों से छात्रों में लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने में मदद मिलती है। कार्यक्रम मे रविकांत मणि त्रिपाठी, प्रत्युष कुमार ‘भारत’, अजीत यादव सिंह प्रत्युष कुमार भारत, नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर रीतेश कुमार प्रभात, परशुराम गुप्ता, सभासद विजय यादव, सज्जाद अली, व रामप्रवेश भारती, मुन्ना सिंह साईं, संजय गुप्ता, प्रेम कुमार मुफ़लिस, शशांक मौलि शुक्ला, राजकुमार वर्मा, आरती प्रजापति, निवेदिता गुप्ता, साक्षी विश्वकर्मा, सरोज गोड़, परमेश्वर विश्वकर्मा, प्रतीक सिंह आदि लोग उपस्थित थे
अध्यक्षता पायनियर ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर बृजेश सिंह व संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया