पुलिस ने किया हत्या का सफल अनावरण

जनपद देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर
पुलिस ने किया हत्या का सफल अनावरण
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बीस दिन पूर्व एक युवक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके आशिक जो प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर है उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि यह हत्या अवैध सम्बन्धों में रोड़ा बनने के चलते हुई है। वही BSA द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।
गौरतलब है कि बिहार राज्य के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया गांव के रहने वाले चंद्रमा सिंह जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी, उनकी शादी यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के अहिरौली तिवारी में हुयी थी। वह अपने ससुराल आए थे बीते 28 जून की सुबह चंद्रमा सिंह की डेड बॉडी ससुराल में गांव के बाहर श्मशान घाट के किनारे मिली थी। इस घटना में मृतक के भाई अमरजीत की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध थाना भाटपाररानी में अभियोग पंजीकृत कराया था।