H S live news

No.1 news portal of UP

बहराइच: लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा नदी, नदियों में बढ़ा पानी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

बहराइच: लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा नदी, नदियों में बढ़ा पानी
तीन बैराजों से छोड़ा गया 2.63 लाख क्यूसेक पानी*

संवादाता श्याम बिहारी पोरवाल*

बहराइच, । जिले में स्थित नदियों में पानी बढ़ने लगा है। मंगलवार को भी तीन बैराजों से 2.63 लाख पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी देर शाम तक घाघरा नदी में पहुंच जाएगा। ऐसे में घाघरा नदी खतरे के निशान को नदी छू सकती है।

नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश प्रतिदिन बैराजों में पहुंच रहा है। इसके बाद बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिले के जरवल रोड में स्थित घाघरा नदी पर बने एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने से घाघरा नदी लाल निशान की ओर बढ़ रही है।

मंगलवार सुबह 8:00 बजे घाघरा नदी में शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 123073 क्यूसेक व सरयू बैराज से 1236 क्यूसेक समेत कुल 263016 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से घाघरा नदी अब खतरे का लाल निशान छूने की ओर आगे बढ़ रही है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि अभी बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है। नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]