प्रशासनिक अधिकारी का अपने दायित्व के प्रति संवेदनशीलन न होना भ्रष्टाचार का मूल —एण्टी करप्शन कोर।

प्रशासनिक अधिकारी का अपने दायित्व के प्रति संवेदनशीलन न होना भ्रष्टाचार का मूल —एण्टी करप्शन कोर।
आज दिनांक 23-6-2023 को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस बल सहयोग से भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतू अधिकार प्राप्त अधिकृत संगठन एण्टी करप्शन कोर ने गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित होटल सत्कार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि गोरखपुर दक्षिणी के पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह थे तथा समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड उपजिलाधिकार श्री ऋषिकेश ने किया।
सम्मान समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश ओझा जी ने अपने सम्बोधन में शासन के मंशा अनुरुप सभी अधिकारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति निष्ठा से शासन के आदेश का पालन करते हुए दोषीयों पर तुरन्त कार्य करने हेतू आगाह किया तथा संगठन द्वारा सोशल मीडिया को संज्ञान में लेते हुए मोबाइल फोन एटेन्ड करने के प्रति सचेत किया।
मुख्य अतिथि एसपी साउथ गोरखपुर ने अपने सम्बोधन में संगठन को भ्रष्टाचार उन्मूलन के कार्य में भरपुर सहयोग देने की बात कहीं। मुख्य अतिथि को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश ओझा जी ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही मुख्य अतिथि के हाथों टास्कफोर्स के चुनिन्दा सदस्यों को सम्मानित किया गया।