प्रदेश में 7182 व जनपद में 40 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

प्रदेश में 7182 व जनपद में 40 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र
नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त एएनएम के चेहरे, जताया सरकार का आभार
मा.जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र
ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियाँ – मा0 मुख्यमंत्री
आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है- मा0 सांसद
रिपोर्ट विरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा
भदोही 09 जून 2023/ मिशन रोजगार के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों ने 40 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपें। वहीं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी, मा0 उपमुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सीएमओ कार्यालय सभागार में किया गया। नवनियुक्त कार्यकत्रियों ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया।
प्रदेश में शुक्रवार को 7182 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियक्ति पत्र वितरित किए गए।
मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा नियुक्तियां की गई हैंं, इसके लिए उन्होंने सेवा चयन आयोग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करीब 06 लाख नियुक्तियां अब तक चयन बोर्ड द्वारा की गई हैं। उन्होंने नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों से कहा कि वह ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि 6 वर्षों में नेशनल हेल्थ सर्वे में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों में सकारात्मक सुधार हुआ है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में किए गए नियंत्रण के कार्यों को मॉडल के रूप में लिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आंकड़े राष्ट्रीय औसत से ऊपर हों।
सांसद डॉ.रमेश चंद्र बिंद ने बताया कि ने बताया कि प्रदेश में 7182 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को शासन द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद भदोही में 40 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई दी।इतनी बड़ी संख्या में एएनएम की नियुक्ति की गई ,यह सरकार की सकारात्मक सोच व आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का परिणाम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार् चक ने बताया कि जनपद में नवनियुक्त 40 एएनएम कार्यकत्रियों की नियुक्ति हो जाने से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर ढंग से संचालित होंगी।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्तीयों द्वारा सेवा प्रदान करने से जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आएगी। उन्होंने सभी एएनएम को पूर्ण मनोयोग व लगन से स्वास्थ्य सेवाएं देने को कहा।
इस अवसर पर मा.जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मा. विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, मा.विधायक भदोही जाहिद बेग, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी मा. जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार् चक ने बताया कि जनपद में नवनियुक्त 40 एएनएम कार्यकत्रियों की नियुक्ति हो जाने से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर ढंग से संचालित होंगी।
कार्यक्रम में अपर सीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ उपस्थित रहे।