एण्टी करप्शन कोर ने तय किया गोरखपुर के गोला तहसील अन्तर्गत भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतू जन जागरुकता रैली का रुप रेखा

एण्टी करप्शन कोर ने तय किया गोरखपुर के गोला तहसील अन्तर्गत भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतू जन जागरुकता रैली का रुप रेखा।
आज दिनांक २१-८-२०२२ को एण्टी करप्शन कोर आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश ओझा के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न की गई जिसमें आगामी २८-८-२०२२ रविवार को शासन के मंशा तथा संगठन के उद्देश्यों के तहत भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतू एक जन जागरण कार्यक्रम के तहत जन जागरुकता रैली का आयोजन की रुप रेखा तय किया गया तथा रैली को संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय बड़हलगंज से सुबह दस बजे रवाना होना तय किया गया।
बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय महासचिव एड. अंकित कुमार ओझा तथा उत्तर प्रदेश उप प्रभारी डा. ऋषिकेश दुबे के साथ साथ राष्ट्रीय सचिव रामकिसुन,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश महासचिव बालेन्दु ओझा, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी शैलेस दुबे एड, मंडल मीडिया प्रभारी हरिशंकर त्रिपाठी, समीक्षा प्रभारी कमलेश पाण्डेय गोरखपुर जिला संगठन सचिव अमित पांडेय, गोला तहसील महासचिव देवेन्द्र दुबे, तहसील गोला प्रभारी चक्रधारी सोनकर, सौदागर भीम उपाध्याय, बड़हलगंज ब्लाक प्रभारी ओंकार नाथ ओझा, रफीउल्लाह अंसारी, काली चंदन भट्ट आदि अनेको पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।