विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार_जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम

विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार_जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम
*लाभार्थियों के समर्थन से फिर खिलेगा कमल बनेगी भाजपा सरकार_अजय सिंह
02 जनवरी 2022,भाजपा-गोरखपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क कर उनका समर्थन हासिल कर रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से प्रत्येक बूथों पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मिलेंगें और सरकार की विकास परक नीतियों और आम जन को मिल रहे लाभों की चर्चा करते हुए फिर एक बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनायेंगे।
उक्त बातें भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज मंडल की बैठक को संबोधित करने के दौरान कही।
जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने बताया कि गोरखपुर जिले के सभी 29 मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक बूथों पर भाजपा द्वारा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक, लाभार्थियों से संपर्क कर उनके साथ सेल्फी, लाभार्थियों के घरों पर भाजपा का स्टीकर "सोंच ईमानदार काम दमदार, "पूरी हुई आस, घर-घर हुआ विकास" फिर एक बार योगी सरकार" चिपकाया जायेगा। आगामी 04 जनवरी से लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर संपर्क किया जायेगा। इस दौरान उनको ऑनलाइन सदस्य भी बनाया जायेगा मोबाइल से 7505403403 पर मिस्ड कॉल कराना है।14 जनवरी को सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन किया जायेगा। इस प्रकार लाभार्थियों से संपर्क कर उनका समर्थन लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार बनाना है।
श्री गौतम जी ने कहा कि मोदी जी और योगी जी के कुशल नेतृत्व में गरीबों का सम्मान बढ़ रहा है। सभी लाभकारी योजनायें गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों को निःशुल्क मकान दिया, शौचालय दिये, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन दिया। किसानों को यूरिया की उपलब्धता को सुलभ किया, सड़कों का जाल बिछ रहा है, चौतरफा विकास हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों का कल्याण कर रही है, मजदूरों को खुशहाल कर रही है, नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिये काम कर रही है।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने एवं संचालन मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने किया। उक्त बैठक में पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, माया शंकर शुक्ल, सृंजय मिश्र, स्वतंत्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रवासी राजीव यादव, विस्तारक अमित पांडेय, राजेंद्र राय, विश्वामित्र त्रिपाठी, विनय तिवारी, डबलू सोनकर, अखिलेश श्रीवास्तव, अतुल शाही, मानस मणि त्रिपाठी, डीएम शाही, देवेश दुबे, तबस्सुम बानो, राजकुमार निगम, विजयलक्ष्मी जायसवाल,सुमन देवी, दिलीप तिवारी, गुड्डू मिश्र, राजीव पांडेय, प्रशांत शाही, बैजनाथ राजभर, शिवानंद पटवा, संजय दुबे, रंजय कन्नौजिया,बनवारी प्रसाद सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।