212 ग्राम पंचायतों में हुआ प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का हुआ आयोजन

212 ग्राम पंचायतों में हुआ प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का हुआ आयोजन
ग्राम स्तर की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही हुआ समाधान
डीएम व एसपी ने देसही देवरिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कौलाछापर एवं डिघवा पौटवा में आयोजित इस दिवस का लिया जायजा
जन फरियादों को सुना व निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
देवरिया 30 नवंबर। ग्राम स्तर पर ही जन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गयी अभिनव पहल के अंतर्गत आज जनपद के सभी 16 ब्लॉकों के 212 ग्राम पंचायतों में प्रशासन जनता के द्वार प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन हुआ। प्रशासन जनता के द्वार पहल का जायजा लेने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र देसही देवरिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कौलाछापर एवं डिघवा पौटवा में पहुंचे।
अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों को एक जगह पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। ग्राम पंचायत कौलाछापर में जिलाधिकारी ने वरासत, कुटुंब रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र एवं विकास सम्बधित आवेदनों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते है कहा कि जिला प्रशासन जनता से जुड़े और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है। ग्राम स्तर की अधिकांश समस्याएं राजस्व, पुलिस तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित होती है।
पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार के अंतर्गत ग्राम प्रशासन से जुड़े सभी हितधारकों का मौजूद रहना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डिघवा पौटवा पहुंचे। यहाँ जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव से प्रशासन जनता के द्वार की प्रगति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि विवादित स्थानों पर लेखपाल एवं बीट पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य कर विवादों का समाधान करें, जिससे जनता को त्वरित न्याय मिले।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी देसही देवरिया, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक सहित ग्राम सभा के ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।