H S live news

No.1 news portal of UP

जनपद देवरिया में मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

इन परियोजनाओ का किया गया लोकार्पण व शिलान्यास

देवरिया 28 नवंबर। जनपद देवरिया के सर्वागीर्ण चौमुखी विकास के लिए अनेक विकास, जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने के साथ ही जन सुविधाओं आधारभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य परियोजनायें तैयार की गयी, जिसके अन्तर्गत आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बहियारी बघेल में 264 परियोजनायें धनराशि 13185.01 लाख का शिलान्यास एवं 148 परियोजना धनराशि 6907.30 लाख का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 412 परियोजनायें लागत रु० 20092.31 लाख का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया।
शिलान्यास किए गए कार्य परियोजनाओं में बेसिक शिक्षा विभाग की 07 परियोजना रू० 1517 लाख, पुलिस विभाग की 3 परियोजना रू० 21.71 लाख, जिला पंचायत की 26 परियोजना रू0 970.77 लाख, लोक निर्माण विभाग की 23 परियोजना रू० 1419.40 लाख, नगर विकास विभाग की 191 परियोजना रू0 380.43 लाख, उद्यान विभाग की 1 परियोजना रू0 148 लाख, ग्राम्य विकास विभाग की 1 परियोजना रू० 425.72 लाख, पर्यटन विभाग की 2 परियोजना रू० 340 लाख, राजस्व विभाग की 1 परियोजना रू० 429.49 लाख, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की 1 परियोजना रू० 539 लाख, कृषि विभाग की 2 परियोजना रू0 160.28 लाख, व्यवसायिक शिक्षा विभाग की 3 परियोजना रू० 269.31 लाख, जल निगम द्वारा नगर पालिका परिषद् देवरिया के अन्तर्गत आर०सी०सी० स्ट्रोग वाटर ड्रेन का निर्माण की 1 परियोजना रू० 4133 लाख, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की 2 परियोजना रू० 430.90 लाख सड़कों का निर्माण शिलान्यास किए जाने के सम्मिलित है। इस प्रकार कुल 264 परियोजनाये धनराशि 13185.01 लाख की शिलान्यास की गयी।
लोकार्पित परियोजनाओं में नगर विकास विभाग की 88 परियोजना रू० 48.19 लाख, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की 24 परियोजना रू० 394.22 लाख, लोक निर्माण विभाग की 7 परियोजना रू0 800.44 लाख, जिला पंचायत की 5 परियोजना रू0 513 लाख, पशुपालन विभाग की 2 परियोजना रू० 238 लाख, चिकित्सा विभाग की 5 परियोजना रू0 746.12 लाख, पुलिस विभाग की 7 परियोजना रू0 659.7 लाख, कृषि विभाग की 4 परियोजना रू0 720.40 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग की 1 परियोजना रू० 69.51 लाख, सिचाई एवं जलसंसाधन (बाढ़ खण्ड) देवरिया की 3 परियोजना रू० 2253.64 लाख, प्राविधिक शिक्षा विभाग की 1 परियोजना रू0 100.00 लाख एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की 1 परियोजना रू० 364.08 लाख सड़कों के निर्माण कार्य की परियोजनाओं सहित कुल 148 परियोजनायें धनराशि 6907.30 लाख की लोकार्पित परियोजनाओं में सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]