71 वीं गोरखपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता-2021 में प्रतियोगीयों द्वारा लगाई गयी दौड़

71 वीं गोरखपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता-2021 में प्रतियोगीयों द्वारा लगाई गयी दौड़
जनपद देवरिया रहा अव्वल एवं जनपद गोरखपुर को द्वितीय स्थान।
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
दिनांक 25.11.2021 को पुलिस लाइन देवरिया से 71 वीं गोरखपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा रीबन काट कर किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के जनपद क्रमशः गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सन्तकबीरनगर, गोण्डा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर की टीम 12.5 क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग करने के लिए जनपद देवरिया में आयी हैं। जिनके द्वारा आज दिनांक 26.11.2021 को 12.5 क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग किया गया, जिसमें जनपद देवरिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुए जिसमें आरक्षी अवनीश यादव, आरक्षी बाबूलाल यादव, आरक्षी राहुल यादव, आरक्षी अमरजीत यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा आरक्षी अवनीश यादव सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किये, इसी क्रम में जनपद गोरखपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें आरक्षी कृष्ण कुमार शुक्ला, आरक्षी अम्बुज कुमार सिंह, आरक्षी शिवबन्द यादव, आरक्षी रोशन कुमार बिन्द, आरक्षी सत्यवीर सिंह, आरक्षी नीरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। दिनांक 27.11.2021 को 71 वीं गोरखपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता-2021 का समापन पुलिस लाइन देवरिया से 10ः00 बजे किया जायेगा।