H S live news

No.1 news portal of UP

महिलाओं की सुरक्षा और हितों के लिये काम कर रही भाजपा सरकार: चंचला शुक्ला

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

महिलाओं की सुरक्षा और हितों के लिये काम कर रही भाजपा सरकार: चंचला शुक्ला

रकहट।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला ने कहा कि पार्टी महिला के उत्थान के लिये काम कर रही है। केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है।

रविवार को चिल्लूपार क्षेत्र के ददरी गांव में सदस्यता अभियान के तहत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला का महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया । उपस्थित महिलाओं को संबोधित करती हुईं जिला अध्यक्ष ने जननी सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना, आयुष्यमान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत कई लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकार की इन योजनाओं ने समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित किया है। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए ददरी गांव की 70महिलाओं ने मिस्ड कॉल दें कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नरहरपुर मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंह रहे । अध्यक्षता नरहरपुर महिला मंडल की अध्यक्ष सत्या शाही और संचालन मंडल महामंत्री बृजेश वर्मा ने किया ।
इस दौरान जयप्रकाश शाही, अखिलेश शाही,उपाध्यक्ष अजय शाही, देवेन्द्र प्रताप शाही, मनोज शाही,मंत्री सर्वेश शाही, नवीन पांडेय,मंडल मंत्री अरूण शाही, महामंत्री मंत्री महिला मोर्चा बंदना शाही, कार्यालय प्रभारी मनोरमा चौधरी, लीलावती प्रजापति,सोना देवी, सुशीला शाही, सरस्वती शाही, सुशीला शाही,क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी चौहान, अनीता शाही, रत्नावली शाही,मीना शाही, बबीता शाही, सीमा चौधरी, सुनीता प्रजापति, अमरावती प्रजापति,एकमा प्रजापति, गिरीजा चौधरी,इसरावती देवी, उर्मिला देवी,मुराती विश्वकर्मा,समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]