H S live news

No.1 news portal of UP

जिलाधिकारी ने की गेहूॅ क्रय की समीक्षा खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर अनिवार्य रुप से केन्द्र प्रभारी करें सुनिश्चित गेहूॅ क्रय में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होगी क्षम्य-डीएम

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

जिलाधिकारी ने की गेहूॅ क्रय की समीक्षा

खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर अनिवार्य रुप से केन्द्र प्रभारी करें सुनिश्चित

गेहूॅ क्रय में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होगी क्षम्य-डीएम

रिपोर्टर हरिशंकर त्रिपाठी

देवरिया 20 अप्रैल जनपद में गेहूॅ क्रय के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा कैम्प कार्यालय में क्रय एजेन्सियों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की गयीं। इस दौरान उन्होने निर्देश दिया कि सभी क्रय केन्द्रो को पूरी तरह क्रियाशील किया जाये और कृषकों को गेहूॅ अनिवार्य रुप से क्रय किया जाये। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि गेहूॅ क्रय का भुगतान प्रत्येक दशा में 72 घंटे के अन्दर अनिवार्य रुप से सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली, बहानेबाजी नही होनी चाहिये। साथ ही गेहूॅ क्रय में संसाधनो की कोई बहानेबाजी न अपना कर आने वाले प्रत्येक पंजीकृत किसानो का गेहूॅ हर हाल में खरीदना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नही होगी।
इस अवसर पर एआर कोआपरेटिव एस के मौर्या सहित अन्य क्रय एजेन्सियों के प्रतिनिधि/अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]