H S live news

No.1 news portal of UP

भारतीय जनता पार्टी के मंडल केंद्रीय प्रशिक्षण की दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

भारतीय जनता पार्टी मण्डल सहजौर मझौली द्वारा दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग मण्डल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नवनिर्मित नगर पंचायत मझौली राज में आयोजित की जा रही है।

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र मिश्रा

प्रशिक्षण का उद्घाटन सलेमपुर विधायक काली प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दिप प्रज्वलित एवम माल्यापर्ण कर किया गया।


उन्होंने प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद का विचार एक ऐसा विचार है, जिसे अपनाकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूरा जीवन लगा देता है। ऐसे राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को संगठन कार्य में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि
हम ऐसे दल के कार्यकर्ता हैं, जिसका लक्ष्य ही राष्ट्र निर्माण हैं, राष्ट्र के लिए कार्य करना है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और हमें इस बात का गर्व है और यही विशेषता हमें अन्य राष्ट्रीय दलों से अलग करती हैं। हम सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, सेवा के लिए कार्य करते हैं। सत्ता परिवर्तन सब चाहते हैं पर हम व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ राष्ट्र को विश्व पटल पर समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के लिए कार्य कर रहे हैं।जिला उपाध्यक्ष सन्तोष त्रिगुणायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायाक विश्वकर्मा ने भी प्रशिक्षण को सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, संजय दुबे,अवधेश सिंह,कन्हैया जायसवाल,राजेश कुशवाहा,सुनील गुप्ता,रत्नेश मिश्र,अजय दुबे वत्स,पुनीत यादव,दयाशंकर कुशवाहा,कृपाशंकर गुप्ता,अशोक पाण्डेय ,अशोक तिवारी,रणजीत चौहान,हेमन्त कुमार (भोला),गीता देवी,लोकावती देवी,धर्मवीर सिंह,प्रभाकर द्विवेदी,आरिफ अंसारी,ब्रम्हा मिश्र,हिमान्शु मिश्र,विवेक दुबे,रमेश गुप्ता,परशुराम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]