H S live news

No.1 news portal of UP

सपा ही देगी वित्त विहीन शिक्षकों को उचित सम्मान

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

सपा ही देगी वित्त विहीन शिक्षकों को उचित सम्मान

रिपोर्ट ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा

देवरिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नंद पैलेस देवरिया में शिक्षकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के उम्मीदवार अवधेश कुमार यादव है।

हम उनके चुनाव मे आप सबसे अपील करने आए हैं कि मतदाता और समर्थक चुनाव में दोनों महत्वपूर्ण होते हैं।हम उम्मीद करते हैं आने वाले 01 दिसंबर को भारी बहुमत से प्रथम वरीयता का मत देकर अवधेश कुमार यादव को विजई बनाएंगे।वह हमारे साथ उच्च सदन के सदस्य होंगे।आप सभी जानते हैं कि विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है जन विरोधी कानून जब विधानसभा से पास होकर उच्च सदन में आता है तो उच्च सदन उसकी समीक्षा करता है और जन विरोधी कानूनों को पारित होने से रोकता है।सरकार की निरंकुशता पर अंकुश रहता है। यह निरंकुश सरकार है जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।किसान नौजवान बेरोजगार शिक्षक विद्यार्थी किसी के भी हित में कोई कार्य नहीं कर रही है।इसका एक मात्र लक्ष्य देश के पूंजी पतियों को मदद करना और आम लोगों को गरीब बनाए रखना रह गया है।अपने 4 साल के कार्यकाल में इस सरकार ने शिक्षकों के मानदेय में एक भी रुपए की बढ़ोतरी नहीं की।किसान का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है बिचौलिए हावी हैं किसानों के धान की खरीदारी सिर्फ खानापूर्ति है।गन्ना मूल्य 14हजार करोण रुपए बकाया है। कोरोना के नाम पर जनता के भारी सहयोग के बावजूद भी सरकार उसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है । स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कोरोना की कौन कहे आम बीमारियों से परेशान मरीजों को भी कोई पूछने वाला नहीं है।यहां तक कि समाजवादी सरकार द्वारा दिए जा रहे मानदेय को भी समाप्त कर दिया है । छात्रों की छात्रवृत्ति और विद्यालयों की दूरदसा एवं शिक्षकों का आभाव ही सरकार की मुख्य रूप से उपलब्धि है।इसे रोकने के लिए एक दिसंबर को अवधेश कुमार यादव के नाम के सामने प्रथम वरीयता का मत देकर खड़ी लकीर खींच कर भारी मतों से विजई बनावें।पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ0 दिलीप यादव ने उनका स्वागत किया और आए हुए सभी सम्मानित साथियों का आभार व्यक्त किया।अंत में कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।देवरिया

सीमा के अंदर खरोह पहुंचने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।स्वागत करने वालों में पार्टी के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी विधान परिषद सदस्य राम सुंदर दास निषाद राम अवध यादव पूर्व विधायक गजाला लारी सुरेश यादव मनबोध प्रसाद स्वामीनाथ यादव जे0पी0जयसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादवन गेना लाल यादव अशोक सिंह कुशवाहा रमाकांत राव रामप्यारे यादव पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक जिला उपाध्यक्ष हृदयनारायण जायसवाल उद्भव नारायण सिंह अवधेश चौधरी मो0 इस्माइल अंसारी विजय लक्ष्मी गौतम वीरेंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, राजाराम चौहान उमेश नारायण शाही विजय रावत विजय प्रताप यादव विवेक सिंह पटेल रमाकांत निषादबदशरथ मौर्य बांके लाल यादव कमलेश पांडेय डा0 कमलापति प्रजापति उमाशंकर यादव राणा प्रताप गोड़ बालेश्वर यादव दिनेश यादव लक्ष्मण निषाद दयाशंकर यादव मंजूर हसन व्यास यादव, बबलू विश्वकर्मा रामविलास यादव श्यामदेव यादव शोभा यादव रंजना भारती सोनी गुप्ता रीता राव मुनिवर मिश्र विनोद जयसवाल पंकज वर्मा मोहन गुप्ता हुसैन अहमद जय श्री यादव, श्याम बहादुर भारती तेज प्रकाश जयसवाल ओ0पी0यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव उदय प्रताप यादव डा0लतिफ खां एन0 पी0 यादव, संगम यादव अरविंद सिंह पटेल, रामसेवक यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश यादव महिला सभा की जिलाउपाध्यक्ष अंकित यादव अशोक यादव मान सिंह पटेल प्रेम प्रकाश यादव राजेन्द्र यादव सुरेंद्र यादव रणवीर यादव वीरेंद्र कुमार यादव, विकास विश्वकर्मा विकास यादव सुदर्शन चौरसिया हरेराम यादव धर्मेंद्र सिंह सुभाष मद्धेशिया गब्बूलाल विश्वकर्मा, धनंजय यादव नित्यानंद त्रिपाठी बलिंदर कुशवाहा खुर्शीद अंसारी राम नागेंद्र यादव, मुकुल सिंह रामानंद यादव जामवंत विश्वकर्मा आनंद कुशवाहा रवि खरवार पंकज चौरसिया आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया देवरिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भुजौली कॉलोनी स्थित सुदर्शन चौरसिया के विवाह भवन का उद्घाटन किया।दिवंगत कमला यादव के परिवार से मिलकर कुशल क्षेम जाना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।देवरिया कार्यक्रम के अंत में जिगिनी महुआडीह जाकर सर्वेश्वर पटेल के शोक संतप्त परिवार से भी मिलकर सांत्वना दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *