H S live news

No.1 news portal of UP

आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

🟥ई HS LIVE NEWS | देवरिया

आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

📍 देवरिया | 30 जूनघ
देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस (IGRS) प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों में एक खंड विकास अधिकारी, एक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा तीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शामिल हैं।
जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि संबंधित अधिकारियों ने प्रकरणों का निस्तारण न तो गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया और न ही शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📌 जिन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए:
खंड विकास अधिकारी, गौरीबाजार
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सलेमपुर
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सदर
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बनकटा
📌 शिकायतों का विवरण:
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में लापरवाही
वैध वारिसों के नाम दर्ज करने एवं नगर पालिका के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई
जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में देरी
आवास योजना लाभ में अनियमितता
ग्राम पंचायत बनकटा जगदीश में वर्षा जल निकासी मार्ग की वर्षों से सफाई न होना
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से जवाब प्रस्तुत करें तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न दोहराएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]