H S live news

No.1 news portal of UP

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु किय गया चेकिंग

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।*

रिपोर्ट ऋषिकेश दुवे
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 06.10.2025 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों, बिना हेलमेट एवं गलत नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों तथा चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी तथा सिविल लाईन रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का भी चालान किया गया।

*इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 112 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया।*

*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-*
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है ।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]