H S live news

No.1 news portal of UP

थाना बनकटा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की वाहन से कुल 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*थाना बनकटा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की वाहन से कुल 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।*

रिपोर्ट ऋषिकेश दूबे

दिनांक 17.01.2024 को थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुन्दरपार के पास से एक चार पहिया वाहन ब्रेजा BR01EF3907 (गलत नंबर) से 02 अभियुक्तों क्रमशः 01.प्रशान्त कुमार शाह पुत्र जय किशोर शाह निवासी पिपरहिया अरुवा थाना भगवानपुर हाट जनपद सिवान (बिहार) 02. एहसान अली पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम लौंवा थाना तरैया जिला सारण छपरा (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। जिससे कुल 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से वाहन सम्बन्धित कागजात मांगे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन को 02 माह पूर्व गोरखपुर के रायगंज बाजार से चोरी किया गया था, जिसकी जांच से उक्त ब्रेजा वाहन की चोरी के सम्बन्ध में थाना खोराबार पर मु0अ0सं0-724/2023 धारा-379 भादंसं का अभियोग पंजीकृत होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब एवं चोरी की ब्रेजा वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01.प्रशान्त कुमार शाह पुत्र जय किशोर शाह निवासी पिपरहिया अरुवा थाना भगवानपुर हाट जनपद सिवान (बिहार)
02. एहसान अली पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम लौंवा थाना तरैया जिला सारण छपरा (बिहार)
*बरामदगी का विवरणः-*
01. 30 पेटी अंग्रेजी शराब
02. चोरी की चार पहिया वाहन MH06CD3057 (सही नंबर)
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
01. निरीक्षक शशिनाथ गोस्वामी थाना बनकटा देवरिया
02. उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह थाना बनकटा देवरिया
03. का0 देवेन्द्र आजाद थाना बनकटा देवरिया
04. का0 नामवर सिंह यादव थाना बनकटा देवरिया
05. का0 प्रमोद यादव थाना बनकटा देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]