H S live news

No.1 news portal of UP

अवैध होर्डिंग-बैनर के विरुद्ध चला अभियान

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*अवैध होर्डिंग-बैनर के विरुद्ध चला अभियान*

रिपोर्ट ऋषिकेश दूबे

*देवरिया, 10 दिसंबर।* जनपद के समस्त नगर निकायों में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स तथा इससे जुड़े ढांचे के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निकायों द्वारा इस तरह की प्रचार सामग्री हटाकर जब्त कर लिया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग बैनर एवं ढांचे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्य मार्गों एवं विभिन्न वार्डों के आंतरिक मार्गों के किनारे होर्डिंग-बैनर लगने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। मुख्य मार्ग पर लगने वाले होर्डिंग से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन रोड, कोतवाली, रोड, मालवीय रोड, कसया रोड, न्यू कॉलोनी सहित विभिन वार्डों के आंतरिक मार्गों में अभियान चला। कई होर्डिंग कमजोर स्ट्रक्चर पर लगे हुए मिले, जिन्हें हटा दिया गया है। अधिक ऊंचाई पर लगे होर्डिंग-बैनर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक वैन का भी प्रयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]