बथुआ रिवर फ्रंट पर उमड़ी भीड़ महिलाओं ने दिया अस्ताचल गामी सुर्य को अर्ध्य

.बथुआ रिवर फ्रंट पर उमड़ी भीड़ महिलाओं ने दिया अस्ताचल गामी को सुर्य को अर्ध्य
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रूद्रपुर देवरिया सूर्य उपासना का त्यौहार छठ को लेकर आज व्रती महिलाओं ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पर्व पर शाम होते ही नदियाें, पोखरों और तालाबों के वनाये गये छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा जहा व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया और मंगल की कामना की
रविवार को व्रती महिलाएं नगर के बथुआ रिवर फ्रंट पक्का घाट दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित पोखरा गिरजा सरोवर शीतला मंदिर आदि जगहों पर पहुंची जहा दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा की गई। इसके बाद एक दीप गंगा मईया और एक दीप भगवान भास्कर को अर्पित किया गया। यह सब करने के बाद महिलाएं नदी, तालाब और पोखरों में कमर भर पानी में जाकर खड़ी हो गईं। भगवान भास्कर के डूबने पर उन्हें अर्घ्य दिया गया।
इस दौरान छठ घाट पर पुलिस की विशेष व्यवस्था रही जहां नगर पंचायत द्वारा ड्रोन कैमरा सीसी टीवी कैमरा लगाया गया था सुरक्षा के दृष्टि से त्योहार को लेकर बनाए गए मुख्य राजस्व अधिकारी/ जोनल मजिस्ट्रेट रजनीश राय एसडीएम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी टाउन इंचार्ज मनोज उपाध्याय सहित पुलिसकर्मी लग रहे
न .प. अध्यक्ष भी रहीं व्रत छठ का डाला लेकर पहुंची बथुआ रिवर फ्रंट
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम भी छठ व्रत रहीं जहा शाम होते ही परिवार के लोगाें के साथ वथुआ रीवर फ्रंट पहुची जहा अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दीपक नगर के सुख समृद्धि व मंगल की कामना की
मन्नत पूरा होने पर महिलाएं छठी मईया की भरी कोसी छठ पर मागी मन्नत पूरा होने पर व्रती महिलाओं कोशी भरी जिसमें उनके परिवार, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए ज़हा
छठ गीतों से पूरा घर गूजं उठा