देवेश के घर कर्म कांड के दिन पहुंचे सांसद व सदर विधायक

देवेश के घर कर्म कांड के दिन पहुंचे सांसद व सदर विधायक
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लेहड़ा में दुबे परिवार की हुई निर्मम हत्या में आज 12 वी के दिन कर्मकांड पर बांसगांव सांसद कमलेश पासवान सदर विधायक शलभ मणि भाजपा नेता शशांक मणि अपने कार्यकर्ताओं के साथ देवेश के घर पहुंचे जहां मृत आत्मा के शांति हेतु कराया जाए कर्मकांड में सम्मिलित होते हुए देवेश के मृत्यु लोक पधारे परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की
आज शुक्रवार को देवेश के घर 12 था जहां ब्राह्मणों द्वारा कर्मकांड कराया जा रहा था इसी दरमियां बांसगांव सांसद कमलेश पासवान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भाजपा नेता शशांक मणि अपने कार्यकर्ताओं के साथ देवेश के घर पहुंचे जहां उनके परिजनो के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार में शोक संवेदना व्यक्त की
बांसगांव सांसद के साथ पकड़ी मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे