शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भठहीं खुर्द के छात्र अक्षय पटेल को मिलेगा आज स्वर्ण पदक

शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भठहीं खुर्द के छात्र अक्षय पटेल को मिलेगा आज स्वर्ण पदक
उ प्र राजर्षि टंडन मुक्त वि वि के छात्र हैं अक्षय पटेल
रिपोर्ट मनोज रुंगटाअ
तरकुलवा देवरिया शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भठहीं खुर्द कुशीनगर में संचालित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ( अध्ययन केन्द्र कोड S -211) के छात्र अक्षय पटेल को कम्प्यूटर और सूचना विज्ञान में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के द्वारा प्रदान किया जाएगा।यह कार्यक्रम फाफामऊ परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है। उनके इस उपलब्धि पर इस महाविद्यालय के संस्थापक श्री सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, महाविद्यालय के प्रबंन्धक श्री ब्रजेश त्रिपाठी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ दिलीप तिवारी,प्रदीप दूबे, सर्वेश दूबे,प्रिंस दूबे, ब्रजेश मिश्रा, अनूप शुक्ला, अंजन मिश्रा, सच्चिदानंद राय,शशिकर शुक्ला, अश्विनी शुक्ला, अंकित शुक्ला, अमित त्रिपाठी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं व्यक्त किया।