पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी जानकारी,कहा -टोल फ्री पर कॉल कर दे सूचना

पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी जानकारी,कहा -टोल फ्री पर कॉल कर दे सूचना
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया महिला सशक्तिकरण व उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया जिसके तहत रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षण स्थित शिव मॉडर्न एकेडमी पर महिलाओं व बच्चों में जागरूकता की जानकारी दी
मंगलवार को थाना प्रभारी नवीन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में चौकी प्रभारी अनिल तिवारी ने शिव मॉडर्न एकेडमी पर महिलाओं बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है महिलाओं को इसका एहसास होना चाहिए
उन्होंने महिला सशक्तिकरण सुरक्षा वआत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून 363 366 आईपीसी की जानकारी के साथ वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 ,पुलिस कंट्रोल नंबर 112, की जानकारी देते हुए कहा कि इस पर महिलाएं अपने से जुड़ी समस्याओं को जानकारी दे सकती हैं इनका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा
उन्होने कहा कि अगर आपके आते जाते रास्ते में मनचला परेशान करता है तो घबराने की जरूरत नहीं खुद एक्टिव रहकर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें
उन्होंने यातायात संबंधी के भी बारे में जानकारी देते हुए हेलमेट लगाने तथा नशा न करने की भी बात कही
महिला जागरूकता में कांस्टेबल अजय सिंह यादव मृत्युंजय मौर्य विजय प्रधानाचार्य दीपक कुमार साहनी प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे