H S live news

No.1 news portal of UP

मतदाता जोड़ो महा संपर्क अभियान के तहत भाजपा की हुई बैठक* *मतदाता जोड़ो अभियान में कार्यकर्ताओं की होती है अहम भूमिका अंतर्यामी सिंह

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

मतदाता जोड़ो महा संपर्क अभियान के तहत भाजपा की हुई बैठक
मतदाता जोड़ो अभियान में कार्यकर्ताओं की होती है अहम भूमिका अंतर्यामी सिंह

रिपोर्ट मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाये जा रहे मतदाता जोड़ो महा संपर्क अभियान के तैयारी को लेकर रुद्रपुर ब्लाक परिसर के सभागार में जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई बैठक में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे
अंतर्यामी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मिशन 2024 को लेकर पार्टी द्वारा मतदाता जोड़ महा संपर्क अभियान चलाया गया है जिसमें मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता गांव गांव घर-घर जाकर सरकार के विकास की योजनाओं को अवगत कराते हुए भाजपा के मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए वोट मांगेंगे तथा घर-घर संपर्क कर नये मतदाता बनाने, फर्जी मतदाताओं का नाम कटवाने तथा मतदाता सूची में मतदाता से संबंधित त्रुटियों को ठीक कराएंगे उनके लिए कार्यकर्ताओं को फॉर्म 6,7,8 दिया जाएगा जिसे पूर्ण दस्तावेज के साथ भरवाकर सरकार द्वारा नामित सक्षम अधिकारी एवं कार्यालय में जमा कराएंगे
उन्होंने कहा कि अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चलेगा जिसमें आप सभी का मतदाता जोड़ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होगी
बैठक मे अभियान के विधानसभा प्रभारी कौशल किशोर सिंह, जिला मंत्री महेश मणि, पुर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,अरविन्द शुक्ल, सुशील चन्द्र, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश सिंह, मदन मोहन गुप्त, मण्डल मंत्री रूद्रनाथ मिश्र, गोपाल गुप्ता,बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता,अंशुल त्रिपाठी,धीरज त्रिपाठी,धनश्याम गुप्त, हरेन्द्र वर्नवाल, लक्ष्मीकांत कसौधन,भीम सोनकर, जीतबन्धन विश्वकर्मा,सहित उपस्थित थे
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व संचालन मण्डल महामंत्री दुर्गविजय सिंह ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]