H S live news

No.1 news portal of UP

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किसान मोर्चा ने किया पूजन अर्चन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किसान मोर्चा ने किया पूजन अर्चन

रिपोर्ट मनोज रुंगटा

भारत के लिये गौरवशाली क्षण- पवन मिश्र
रूद्रपुर देवरिया भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा
चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिये भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ द्वारा रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि चन्द्रयान-3 का सफल लैंडिंग होना भारत के लिये अत्यंत गौरव का क्षण है, चन्द्रयान- 3 के लैंडिंग होने से भारत की ख्याति पूरे विश्व मे फैल रही है।
उन्होंने कहा कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान को लैंडिंग कराने वाला भारत विश्व का पहला देश है।
जिला मंत्री भगवान यादव ने कहा कि चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के लिये हम सभी कामना करते हुए देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, डॉ विनोद पाण्डेय, सत्यम यादव, बलराम यादव, अवधेश तिवारी, बृजमोहन पाण्डेय, गोठा तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]