डी एम ने किया गायघाट, महेन-केवटलिया तटबंध का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

डी एम ने किया गायघाट, महेन-केवटलिया तटबंध का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
लेमनग्रास, पॉमरोसा तथा सिट्रानेला के पौधों को लगाने से आर्थिक लाभ के साथ तटबंधों को मिलेगी मजबूती:डीएम
रिपोर्ट मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया बाढ़ के मद्देनजर सुरक्षा की तैयारी को लेकर परियोजनाओं पर हो रहे कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने गायघाट व महेन-केवटलिया तटबंध का किया जहा बाढ़रोधी कार्यों के दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया
मंगलवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ नकईल सेमरोना वाध पर 1234 लाख की लागत से कंक्रीट जिओ मैट्रिक्स कार्यों को देखा जहां कार्य की सराहना करते हुए सुरक्षा की तैयारी में और तेजी लाने को कहा
उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग की जाए यदि कहीं कोई कमी मिले तो उसे तत्काल दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अस्थायी जलभराव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियो से तटबंधों के किनारे बसे राजस्व ग्रामों में अभियान चलाकर एफपीओ के माध्यम से स्लॉप पर लेमनग्रास, पॉमरोसा तथा सिट्रानेला जैसे वृक्षों को लगाया जाए
इनसे निकलने वाले तेल की वैश्विक मांग बहुत अधिक है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ये वृक्ष अपनी विशिष्टताओं के चलते तटबंधों को मजबूती प्रदान भी करेंगे यह वृक्ष अच्छे कटानरोधक होते हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया को उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम मोहरा से इसकी शुरुआत करने का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता एनके जाडिया ने जिलाधिकारी को बताया कि गायघाट तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से पारगम्य स्पर, अर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियोबेग के माध्यम से कटानरोधी कार्य किया गया है गतवर्ष तटबंध पूरी तरह सुरक्षित था। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और क्षेत्र में बाढ़ के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह से बाढ़ चौकियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और
कहा कि बाढ़ चौकी जलभराव मुक्त स्थानों को ही बनाया जाए। पशुओं के लिए चारा-भूसा की उपलब्धता, संक्रामक रोगों से रोकथाम के उपाय सहित विभिन्न विषयों के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एस डी एम रुद्रपुर अरुण कुमार वर्मा एसडीएम बरहज योगेश कुमार गौड़, प्रभारी तहसीलदार कर्ण सिंह नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।