H S live news

No.1 news portal of UP

IPL में खेलने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी बने सचिन और अर्जुन तेंदुलकर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

IPL में खेलने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी बने सचिन और अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई (): मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के लिये पदार्पण किया। मुंबई ने अर्जुन को सबसे पहले 2021 में फ्रेंचाइजी में शामिल किया था, लेकिन अब जाकर उन्हें पहला मैच 2023 में खेलने का मौका मिला और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया। मैच से पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।

इसी के साथ सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में खेलने वाले पहले पिता-पुत्र बन गए हैं। बता दें, सचिन तेंदुलकर ने 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए 78 मैच खेले थे जिनमें उन्होंने 2334 रन बनाए। अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू 23 साल की उम्र में किया। अर्जुन बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं जबकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं। वह अपने घरेलू करियर में नौ टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 6.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटकाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]