H S live news

No.1 news portal of UP

यूपी में दो द‍िनों तक रहेगा घना कोहरा, मौसम व‍िभाग का 24 जिलों में आरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

मौसम हलचल

 यूपी में दो द‍िनों तक रहेगा घना कोहरा, मौसम व‍िभाग का 24 जिलों में आरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट


     *लखनऊ

घने कोहरे की चादर कड़ाके की ठंड लेकर आ गई है। सोमवार की रात से ही घने कोहरे ने राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों को अपनी आगोश में ले लिया। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा रहा। इसकी वजह से दृश्यता भी 50 मीटर ताकि दर्ज की गई। बुधवार तक 60 जिलों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कोहरे का कहर, शीतलहर की चपेट में पूरी प्रदेश

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार, गुरुवार तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहेगी।

इस दौरान दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रहेगी। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन पारे में गिरावट से ठंड का एहसास होता रहेगा।

शुक्रवार से कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन और रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।

सब से अधिक तापमान झांसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है।

सब से कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घना कोहरा सुबह के समय रहेगा।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार की सुबह तक लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, मुरादाबाद और शामली में घना कोहरे की दृष्टि से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अलर्ट के अनुसार आरेंज अलर्ट में कुहासे के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, येलो अलर्ट के तहत घना कोहरा पड़ने की आशंका है। ऐसे में सचेत रहना बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]