H S live news

No.1 news portal of UP

बलराम अध्यक्ष एवं कृतिका उपाध्यक्ष एवं सूचना प्रसारण मंत्री बनी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

बलराम अध्यक्ष एवं कृतिका उपाध्यक्ष एवं सूचना प्रसारण मंत्री बनी

रुद्रपुर देवरिया। इंदिरा पब्लिक स्कूल नारायणपुर में शनिवार को शिशु भारती का गठन किया गया। बच्चों में नेतृत्व विकास के उद्देश्य से गठित शिशु भारती में विभिन्न पदों पर दायित्व भी दिए गए। शिशु भारती का अध्यक्ष बलराम साहनी, उपाध्यक्ष एवम सूचना प्रसारण मंत्री कृतिका दुबे को बनाया गया। मंत्री आयुष राव एवम उपमंत्री नंदिता गिरी, सेनापति राज गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर, अनुशासन प्रमुख कविता साहनी, वंदना प्रमुख विनीता यादव, संस्कृति प्रमुख अनीता साहनी, बागवानी एवम स्वच्छता प्रमुख सत्यम यादव, जल प्रमुख लकी यादव को बनाया गया। शिशु भारती के छात्र-छात्राओं की देखरेख के लिए विद्यालय के अध्यापकों को भी जिम्मेदारी दी गई। जिसमें शिशु भारती प्रमुख सहअध्यापक दिनेश प्रकाश विश्वकर्मा, अनुशासन प्रमुख सह अध्यापिका रागिनी राव, सांस्कृतिक प्रमुख सह अध्यापिका शिवानी राठौर, वन्दना प्रमुख सहअध्यापिका समीक्षा पांडे तथा बागवानी एवं स्वच्छता प्रमुख सह अध्यापिका निशा सिंह को बनाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक शिवानंद विश्वकर्मा ने बच्चों को उनके दायित्व और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन के पूर्व सामाजिक नेतृत्व की क्षमता का विकास विद्यालय स्तर पर ही होता है। ऐसे में विद्यालय इसमें कारगर भूमिका निभाते हैं। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें सांस्कृतिक प्रमुख अनीता साहनी ने भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर विश्वकर्मा ने अपने विचार रखते हुए एवं नवनिर्वाचित सदस्‍यों को शुभकामना दी। कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में अगर कुछ बनना है तो आवश्यक है कि उनके अंदर क्षमता विकसित हो। नेतृत्व क्षमता बगैर शिक्षा अधूरी है।
उक्त अवसर पर अनुराग विश्वकर्मा, खुशबू यादव, विनीता यादव, अदिति राव, बलराम साहनी, नंदिनी गिरी, उत्तम राव, अजीत, अंशु अर्चना, अनन्या, खुशी, शिवा,अंकिता, शिवम, स्नेहा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]