नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) भदोही द्वारा रोजगार मार्गदर्शन, रोजगार परामर्श कार्यक्रम सम्पन्न

नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) भदोही द्वारा रोजगार मार्गदर्शन, रोजगार परामर्श कार्यक्रम सम्पन्न
रिपोर्ट भदोही ब्यूरो सरस सिंह
नेहरू युवा केंद्र ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के जिला युवा अधिकारी मिर्जापुर व अतिरिक्त प्रभार भदोही आदरणीय प्रतीक साहू जी के मार्गदर्शन में खण्ड – डीघ के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्षन्जय कुमार शुक्ल द्वारा आयोजित रोजगार मार्गदर्शन, रोजगार परामर्श कार्यक्रम श्री शिवकरन मिश्र इण्टर मीडिएट कॉलेज इटहरा डीघ, भदोही में किया गया । जिसमें अध्यक्ष – श्री प्रेम बहादुर सिंह क्लर्क श्री शिवकरन मिश्र इण्टर मीडिएट कॉलेज इटहरा डीघ, भदोही, मुख्य अतिथि – अजय कुमार जी जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन भदोही, विशिष्ट अतिथि – राजेश कुमार जी ब्लॉक मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन डीघ, भदोही रहे । इस कार्यक्रम में श्री लव मिश्र जी प्रबन्धक श्री शिवकरन मिश्र इण्टर मीडिएट कॉलेज इटहरा डीघ, प्रधानाचार्य श्री मेवा लाल मिश्र जी, प्रबन्धक श्री लव मिश्रा जी, अध्यापक गण श्री अजय गुप्ता जी, श्री आनन्द सिंह, श्री जयराम सिंह जी, श्री सुरेश कुमार सिंह जी नेहरू युवा केन्द्र डीघ के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शत्रुन्जय कुमार शुक्ल आदि सैकडों छात्र – छात्रा उपस्थित रहे ।