H S live news

No.1 news portal of UP

हमारी सरकार मे सभी वर्गो के लिए बिना भेदभाव किया जा रहा है कार्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने बरियारपुर में उपलब्धियों को गिनाया

सभी वर्गो के लिए बिना भेदभाव किया जा रहा है कार्य

किसानो की आय दोगुना करने के लिए पीएम व सीएम के नेतृत्व में चलायी गयी है अनेक योजनायें-डिप्टी सीएम

रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी

देवरिया 03 जनवरी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में बरियारपुर में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए चलायी जा रही योजनाओं एवं उसकी उपलब्धियों को गिनाया। उन्होने कहा कि यह सरकार समाज के सभी वर्गो, शोषितों, पीडितो, वंचितो, किसानो, महिलाओं, नौजवानो सभी के लिए बिना भेदभाव कार्य कर रही है तथा उन तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचा रही है। किसानो की आय दोगुनी करने के लिए भी अनेक योजनाये चलायी गयी है। गन्ना भुगतान रिकार्ड मात्रा में कार्य किया है, ताकि किसान आर्थिक उन्नयन की दिशा में आगे बढ सके।


उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि 2022 इससे पहले ही प्रधानमंत्री जी किसान सम्मान निधि की दसवी किश्त पात्रो के खाते में भजने का कार्य किया है। इसके लिए आप सब को बधाई देता हूॅ। केन्द्र सरकार द्वारा कृषको की आमदनी बढाने का कार्य किये जाने का संकल्प लिया गया, जिसके क्रम में अनेक प्रकार की कृषक हित में योजनाये तैयार किये जाने का कार्य किया गया । इसका लाभ देश प्रदेश के साथ साथ इस जनपद के कृषको को भी मिला। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानो के हित में, किसानो की जरुरत के लिए, अन्नदाताओं के आमदनी बढाने के लिए कार्य हुआ है।
यह जनपद गन्ने की खेती के लिए बहुत बडा केन्द्र है। पुराने चीनी मिलो को चलाने के साथ साथ नये चीनी मिलो को लगाने का कार्य किया है। बहुत पैसा खर्च करके विदेशो से तेल मगाना पडता है, हमारे वैज्ञानिको ने नई तकनीकी का विकास किया । अब चीनी मिलो में भी पेट्रोल बनाने की योजना विकसित की जायेगी। बिजली की आपूर्ति सुचारु रुप से की जा रही है। गरीब परिवारो के घर में बिजली पहुॅचाने का कार्य किया गया। आज शौचालय सभी के घरो में बनाने का कार्य हो रहा है। आवास व सडक का निर्माण हुआ है। फ्री राशन बिना भेदभाव के वितरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिले के प्रभारी सुनील गुप्ता, विधायक कमलेश शुक्ला, गंगा सिंह कुशवाहा, सदर विधायक डा सत्प्रकाश मणि, किसान मार्चो के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व एमएलसी महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकण्डेय शाही आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]