इकौना थाना के थानाध्यक्ष श्यामलाल निषाद का सराहनीय पहल।

इकौना थाना के थानाध्यक्ष श्यामलाल निषाद का सराहनीय पहल।
इकौना के थानाध्यक्ष श्री श्यामलाल निषाद के प्रयास से पचलड़ी में दो सगे भाइयों अशोक यादव तथा लालमन यादव पुत्र स्व. रामसमूझ यादव में चल रहे ज़मीनी विवाद को ग्रामसभा के संभ्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में समझौते के माध्यम से सुलह करा दिया जो एक सराहनीय कार्य हैं क्योंकि इस विवाद में पूर्व में गोलियां तक चली थी। मामला काफी गंभीर था लेकिन थानाध्यक्ष श्री श्यामलाल जी के सामाजिक सूझबूझ से दोनों भाइयों अशोक यादव तथा लालमन यादव पुत्र स्व. रामझमुझ यादव का आपस में समझौता हो गया।
थानाध्यक्ष श्री श्यामलाल जी द्वारा दो सगे भाइयों का विवाद खत्म कराने की प्रशंसा कर रही हैं जनता।