H S live news

No.1 news portal of UP

चिल्लूपार में कमल खिलाना है विपक्षी को हराना है : अरविंद मेनन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

चिल्लूपार में कमल खिलाना है विपक्षी को हराना है : अरविंद मेनन


बड़हलगंज : लोकतंत्र में जनता का सम्मान सर्वोपरि होता है। केंद्र व राज्य सरकार ने नौजवानों, किसानों, महिलाओं, गरीबों की तरक्की तथा सम्मान के लिए काम किया है। इसी के बल पर दोबारा प्रदेश में कमल खिलेगा। इस बार पहले से भी अधिक बहुमत की सरकार बनेगी। आप सभी को केवल यही सोचकर बैठ जाना नहीं है कि हम बहुमत से जीत रहे हैं बल्कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस बार हमारा लक्ष्य हर हाल में चिल्लूपार में कमल खिलाना है और विपक्षी को भारी मतों से हराना है।
यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने कही। वे बुधवार को पटना चौराहा स्थित एक मैरेज हाल में बड़हलगंज व नरहरपुर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चों के मंडल पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। अतः हम सभी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव के लिए लग जाना है। भाजपा सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। हमे सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है और उसी बल पर वोट मांगना है। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछली बार हम जीत के पायदान तक पहुंच गये थे, लेकिन दुर्भाग्य की हार गये। लेकिन इस बार ऐसी गलती नही होगी। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने इस क्षेत्र के लिए काफी कुछ किया है, विकास कार्यों को आगे ले जाने के लिए भाजपा का जनप्रतिनिधि होना आवश्यक है। अतः हम सभी को मिलकर इस बार चिल्लूपार में कमल खिलाना है। सबल सिंह, स्वतंत्र सिंह, महेश उमर, अखंड शाही, सुनील सिंह, राजीव पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, अंगद निषाद, श्रीकांत सोनी, वीरेंद्र कुमार, पप्पू निषाद, आनंद त्रिपाठी, रविशंकर सिंह, गंगासागर शाही आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]