H S live news

No.1 news portal of UP

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 4 अक्टूबर को होगा

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 4 अक्टूबर को होगा

रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी


देवरिया 01 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया है कि कैलेण्डर वर्ष 2021 के अन्तर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के आयोजन हेतु पूर्व निर्गत संशोधित रोस्टर अनुसार माह अक्टूबर / 2021 के प्रथम शनिवार (02 अक्टूबर) को महात्मा गांधी जयंती होने व इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उक्त दिवस के सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शासनादेश के अनुसार अगले कार्य दिवस अर्थात् 04 अक्टूबर(दिन सोमवार) को किया जायेगा।
उपरोक्तानुसार 04 अक्टूबर (दिन सोमवार को) तहसील- सलेमपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। शेष तहसील रूद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी व बरहज में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) तथा तहसील देवरिया सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा तहसील- सलेमपुर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया जायेगा तथा तहसील स्तरीय अधिकारी द्वारा अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया जायेगा। शेष रोस्टर यथावत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]