H S live news

No.1 news portal of UP

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

देवरिया 13 सितम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शासन के प्राप्त निर्देश के क्रम में सभी विकास खण्ड अधिकारियों को

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण

रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी


आयोजित किए जाने के निर्देश दिए है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गणो को भी आमंत्रित किए जाने व उनकी सहभागिता कराए जाने का निर्देश भी उन्होने बीडीओ को दिया है। आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की उन्होने तिथियां निर्धारित करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियो ंको इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम यह कार्यक्रम 15 सितम्बर से शुरु होकर 23 अक्टूबर तक प्रत्येक विकास खण्ड के मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होने यह भी कहा है कि बैच का निर्धारित बीडीओ एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा किया जायेगा। एक बैंच में अधितकम 50 की ही संख्या होगी। प्रशिक्षण में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
प्रशिक्षण का विषयः-
पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभाएं व ग्राम पंचायत की बैठक, ग्राम पंचायत की समितियां, ग्राम प्रधान की भूमिका एवं कर्तव्य तथा विधायी व्यवस्था, विभिन्न विभागीय योजनाएं यथा- केन्द्रीय एवं राज्य वित्त आयोग, आर0जी0एस0ए0 व स्वच्छ भारत मिशन(ग्रा0), ग्राम पंचायत विकास योजना(जी0पी0डी0पी0) अन्य आवश्यक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं के लिए कौशल विकास व खेलकूद के संबर्धन एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का समावेश, पंचायतों में ई-गवर्नेन्स की स्थापना, माडल पंचायत एवं माडल ग्राम पंचायत के अपेक्षित मानक एवं प्रस्तावित गतिविधियां, ओ0आर0एस0(स्वयं के आय स्त्रोत), राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंचायत पुरस्कार।
जिलाधिकारी श्री निरंजन ने तय रोस्टर एवं नामित नोडल अधिकारियों के विवरण में बताया है कि विकास खण्ड बैतालपुर में प्रशिक्षण 15 व 16 सितम्बर को निर्धारित है, जिसके नोडल अधिकारी पीडी डीआरडीए को नामित किया गया है। इसी प्रकार बनकटा में प्रशिक्षण 17 व 18 को निर्धारित है, जिसमें जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित है। बरहज में प्रशिक्षण 20 को निर्धारित है, जिसके नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक होगें। भागलपुर में प्रशिक्षण 21 व 22 को निर्धारित है, जिसमें अधिशासी अभियंता जल निगम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। भलुअनी में प्रशिक्षण 23 व 24 सितम्बर को निर्धारित है, जिसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। भटनी में 25 व 27 को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें जिला अर्थ संख्याधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। भाटपाररानी में प्रशिक्षण 28 व 29 सितम्बर की तिथि निर्धारित है, जिसके नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी होगें। सदर में प्रशिक्षण 30 सितम्बर व 01 अक्टूबर को तिथि निर्धारित है, जिसके नोडल अधिकारी उपायुक्त को नामित किया गया है। देसही देवरिया में 04 व 5 अक्टूबर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें जिला विकास अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। गौरी बाजार में 06 व 7 अक्टूबर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लार में 8 व 9 सितम्बर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें उपायुक्त श्रम रोजगार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पथरदेवा में 11 व 12 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है, जिसमें जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। रामपुर कारखाना में 13 व 16 अक्टूबर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। रुद्रपुर में 17 व 18 अक्टूबर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसके नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी को नामित किया गया है। सलेमपुर में 20 व 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। तरकुलवां में 22 व 23 अक्टूबर को प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित है, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]