H S live news

No.1 news portal of UP

जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना समाधान दिवस पर गौरी बाजार थाने पर पंहुचकर लोगों की सुनी गयी समस्याएं

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना समाधान दिवस पर गौरी बाजार थाने पर पंहुचकर लोगों की सुनी गयी समस्याएं।

रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी

 आज दिनांक 11.09.2021 को जनपद देवरिया के समस्त थानो पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी देवरिया श्री आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा थाना गौरीबाजार में सामाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कराते हुए मौके पर भेजा गया, जिसके क्रम में थाना गौरीबाजार में 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्त व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जाॅच करायी जा रही है। जिलाधिकारी देवरिया एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पूर्व के प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गयी तो पाया गया कि कोई भी प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतुु शेष नहीं हैं। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना गौरीबाजार के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। जनपद देवरिया में समस्त थानों पर कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके परिप्रेक्ष्य में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर कुल 43 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। लम्बित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]