बसों द्वारा यात्रियों को बैठाने हेतु जनपद देवरिया में चिन्हित किए गए स्थान, बनाये गए बस बाक्स पर ही रुकेगी बसे

बसों द्वारा यात्रियों को बैठाने हेतु जनपद देवरिया में चिन्हित किए गए स्थान, बनाये गए बस बाक्स पर ही रुकेगी बसे
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
जनपद देवरिया में बसों द्वारा यत्र-तत्र कहीं भी रोक कर सवारी को बैठाया एवं उतारा जाता था, जिससे यातायात व्यवस्था में काफी परेशानियां उत्पन्न होती थीं। जिसके सुदृढ़ किए जाने एवं यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद देवरिया मे निम्नांकित स्थानो पर बस बाक्स बनाया गया है, जहां से बसों द्वारा सवारियों को बैठाया जायेगा एवं सवारियों को उसी स्थान पर उतारा जायेगा जिससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
01. रुद्रपुर मोड़
02. भटवलिया चौराहा
03. कचहरी चौराहा
04. सुभाष चौक
05. एस0एस0बी0एस0 गोरखपुर ब्रीज
06. पुरवा चौराहा