H S live news

No.1 news portal of UP

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा बीट में सराहनीय कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को बेस्ट बीट महिला आरक्षी से सम्मानित किया।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

*पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा बीट में सराहनीय कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को बेस्ट बीट महिला आरक्षी से सम्मानित किया।

रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री अखिल कुमार द्वारा महिला आरक्षियों को बीट आरक्षियों को बीट आवंटित किये जाने हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा जनपद देवरिया के समस्त थानों पर नियुक्त महिला आरक्षियों को बीट आवंटित करते हुए उन्हें क्षेत्र में जाकर महिलाओं से सीधे संपर्क करते हुए उनकी समस्याओं को सुनने व उनके निराकरण तथा अभिसूचना एकत्रित किये जाने के संबन्ध में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने थानों पर नियुक्त महिला आरक्षियों को बीट आवंटित किया गया हेै, बीट पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं की सस्याओं को सूनते हुए अभिसूचना एकत्रित करने तथा पीड़ित महिलाओं को मदद पंहुचाने में अपना एक विशिष्ट योगदान दिये जाने जैसे सराहनीय कार्य किये गये हैं। जिसके सापेक्ष आज दिनांक 30.06.2021 को पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना रामपुर कारखाना से महिला आरक्षी 

प्रतिभा द्विवेदी, थाना सलेमपुर से महिला आरक्षी प्रिती सिंह, थाना खामपार से महिला आरक्षी द्रौपदी प्रजापति, थाना बरहज से महिला आरक्षी कशिश सोनकर, थाना भलुअनी से म0आ0 शिल्पी यादव, थाना मईल से महिला आरक्षी प्रियंका मौर्या को बेस्ट बीट महिला आरक्षी से सम्मानित किया गया तथा समस्त थानों पर नियुक्त बीट महिला आरक्षियों को इसी प्रकार अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कार्यवाही किये जाने तथा इसी प्रकार पीड़ित महिलाओं को मदद पंहुचाने जैसे विशिष्ट योगदान दिये जाने के संबन्ध में निर्देश दिये गये जिससे अगले माह उन्हें भी बेस्ट बीट महिला आरक्षी से सम्मानित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top News

Copyright © All Rights Reserved, HS live news | Website Developed by 8920664806
HS Live news को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 9648407554,8707748378,इमेल [email protected]