थाना भलुबनी पुलिस द्वारा हत्या के वांछित को किया गया गिरफ्तार

जनपद देवरिया।
01.थाना भलुअनी पुलिस द्वारा हत्या कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।*
दिनांक 04.05.2021 को थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैकोली में आपसी रंजिष को लेकर भरत कुमार पुत्र त्रिवेणी कुमार उम्र 65 वर्ष एवं मनोज शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव षाही आदि के मध्य विवाद में मनोज शाही द्वारा भरत कुमार उपरोक्त को चाकू मार दिया गया था, जिसमें भरत कुमार की चाकू लगने से ईलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मृत्यु हो गयी। जिसके संबन्ध में वादी अनिल सिंह पुत्र स्व0 भरत कुॅवर निवासी-पैकोैली थाना-भलुअनी जनपद-देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी में मु0अ0सं0-50/2021 धारा-147,148,149,302,307, 352,323,504,506,188,269 भादंसं 51(ए) आ0प्र0 अधि0 का अभियोग मनोज शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव शाही समेत कुल 10 नामजद एवं 10 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा दिनंाक 06.05.2021 को नामजद अभियुक्तों में से अभियुक्तगण 01.मनोज शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव शाही, 02.अरूण शाही पुत्र स्व0 धर्मदेव शाही, 03.सत्येन्द्र राजभर पुत्र रामनिवास, 04.अच्छेलाल राजभर पुत्र बोधई राजभर निवासीगण-पैकौली थाना-भलुअनी जनपद-देवरिया को गिफ्तार किया जा चुका है, जिसकेे क्रम में दिनांक 08.05.2021 को थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा लंगड़ाबाजार के पास से नामजद/वांछित अभियुक्त .उत्कर्ष सिंह उर्फ बाबू सिंह पुत्र स्व0 उग्रसेन सिंह सा0 जद्दू परसिया थाना मदनपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
02.आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाहीः-
➡थाना भटनी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 01.छट्ठूू पुत्र रामयादी सा0 सरबौली थाना सलेमपुर देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक झोले में 20 शीशी अवैध देशी शराब प्रत्येक 200 एमएल बरामद कर चालान न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
➡थाना मईल पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 01.छोटू यादव पुत्र बनारसी यादव सा0 मुरासों थाना मईल देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक झोले में 26 शीशी अवैध देशी शराब प्रत्येक 200 एमएल बरामद कर चालान न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
03-निरोधात्मक कार्यवाही-
दिनांक 08.05.2021 को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है-
➡ जनपदीय पुलिस द्वारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 46 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
04-जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
दिनांक 08.05.2021 को जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
➡ वाहन चेकिंग के दौरान 139 वाहनों से 146500- रूपये शमन शुल्क (ई-चालान) किया गया।