आज नगरपालिका द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर कराया गया सैनिटाइजेशन

आज नगरपालिका द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर कराया गया सैनिटाइजेशन
रिपोर्ट हरिशंकर त्रिपाठी
*देवरिया 08 मई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशानुसार सभी नगरपालिका/नगर निकायो द्वारा प्रतिदिन कोविड-19 से रोकथाम एवं बचाव के लिये नियमित रुप से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद देवरिया द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
आज नगरपालिका परिषद द्वारा जिन जगहों पर प्रमुख रुप से सैनिटाइजेशन कराया गया, उसमें सावित्री हास्पिटल, दानोपुर, कोविड-19 हास्पिटल, सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय, रामगुलाम टोला आदि विभिन्न जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह द्वारा बताया गया कि आगे भी नगर क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य कराया जाता रहेगा।